फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जीपीएस से गन्ना क्षेत्रफल की होगी सटीक माप

Fri, 24 Apr 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल के सभागार में गन्ना फसल सर्वेक्षण के लिए बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना सर्वे कार्य में तैनात कर्मियों को पौध व पेड़ी गन्ने के क्षेत्रफल की माप के लिए खास जानकारी दी गई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अखिलेश्वर प्रताप सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी हरिश्चंद्र, गन्ना उप महाप्रबंधक पशुपतिनाथ शाही, चीनी मिल आईटी सेल के धर्मेंद्र सिंह आदि ने गन्ने के क्षेत्रफल की सटीक माप के लिए जीपीएस मशीन के बारे में बताया। बताया गया कि किसानों की तरफ से ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं जमा करने पर पेराई सत्र में सट्टा नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रमोद तोमर, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अंबिका सिंह बघेल, विजय सिंह, रजनीश सिरोही, सुधांशु तिवारी, रमेश यादव, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें