पडरौना। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की तरफ से नगर के आंबेडकर पार्क में संविधान दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय के लिए संविधान को जरूरी बताया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा ने कहा कि भारत देश गणराज्य है। सभी को समान अवसर व समान अधिकार प्राप्त है। यह संविधान की देन है। भारत का संविधान व्यक्ति गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए है। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर देश का संविधान अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान कन्हैया शर्मा, सुरेश प्रसाद, जनार्दन कुशवाहा, रियाज अहमद खान, अफजल सिद्दीकी, अजय कुशवाहा, रमेश मद्धेशिया, दीपू ब्याहुत, शाह आलम अंसारी, वीरेंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, मंटू कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, हरिवंश कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, हरेश प्रसाद, रामजीत कुशवाहा, इकरामुद्दीन, गुंजेश्वर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।