फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्वांचल के विकास को पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपीएन सिंह ने दी थी नई दिशा

Wed, 27 Nov 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के राज दरबार में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपीएन सिंह की पुण्यतिथि मनाते लोग।
विज्ञापन
पडरौना। राज दरबार परिसर में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री स्वर्गीय सीपीएन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, वक्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के योगदान और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा कर उन्हें दूरदर्शी सोच का नेता बताया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में एडवोकेट आरके सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सीपीएन सिंह एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने 1969 से 1989 तक सांसद रहते हुए अपने क्षेत्र व खासकर पूर्वांचल के विकास को नई दिशा दी थी। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने क्षेत्रीय विकास को मजबूती प्रदान की। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय की दूरदृष्टि और जनता के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने पूर्वांचल के विकास के लिए जो प्रयास किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड, पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह, राजकुमार सिंह, नरेंद्र तिवारी, प्राचार्य प्रो. ममता मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, अशोक मालवीय, गुड्डू मल्ल, संतोष श्रीवास्तव, प्रिंस प्रताप सिंह, राधेश्याम पासवान, अतुल मिश्र, पीयूष सिंह, सभासद चंदन जायसवाल, प्रदीप मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें