फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बेचने के लिए सिपाही को हर माह देती हूं 1500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब बेचने वाली महिला का वीडियो वायरल, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। कच्ची शराब बेंचने के लिए मैं अहिरौली बाजार थाने में तैनात एक सिपाही को 1500 रुपये महीना देती हूं। महिला के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खूब वायरल हो रहा है। जानकारी होते ही सीओ ने महिला के गांव पहुंचकर बयान दर्ज किया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा काफी पुराना है। थाना क्षेत्र का सुबुधिया गांव अवैध शराब बनाने के लिए नामी है। वायरल वीडियो सिंहपुर गांव की एक महिला का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला एक शख्स से बातचीत में शराब बेंचने के एवज में सिपाही को 1500 रुपये देने की बात कह रही है। रुपये दो किस्तों में दिए जाते हैं। चार को 500 और 10 तारीख को एक हजार रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ कसया पीयूष कांत राय ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। ऐसी किसी हरकत को कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें