फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिपाही व प्रधान ने किया रक्तदान

Fri, 20 Sep 2024 06:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाने के हेड कांस्टेबल और गांगीटीकर के प्रधान ने एक अप्लास्टिक एनीमिया रोगी को रक्तदान किया। उनके इस कार्य की क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांगीटीकर गांव के विजेधरा गांव निवासी इंद्रदेव सिंह असाध्य अप्लास्टिक एनीमिया रोग से पीड़ित हैं। चिकित्सकों के अनुसार इस बीमारी में रक्त की नई कोशिकाएं बननी बंद हो जाती हैं। जिससे पीड़ित की जिंदगी बचाने के लिए हमेशा रक्त की जरुरत होती है। बृहस्पतिवार को उन्हें रक्त की जरूरत होने की जानकारी होने पर तुर्कपट्टी थाने के मधुरिया चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय सिंह यादव और गांगीटीकर के प्रधान परशुराम सिंह मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर पहुंचे और एक-एक यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें