फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्टेज पर डांस के लिए मारपीट, सात का शांतिभंग में चालान

Fri, 20 Sep 2024 06:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा में बुधवार की रात डोल मेले में स्टेज पर डांस करने के लिए मारपीट हो गई। आयोजक की सूचना पर आई पुलिस ने अराजकता फैलाने के मामले में एक महिला समेत सात लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात कस्बे समेत पटहेरिया में डोल मेले का आयोजन किया गया था। देर शाम एक अखाड़े के कार्यक्रम में स्टेज पर डांस के लिए मनबढ़ों से आयोजक की नोकझोंक हो गई। लोग कुछ समझ पाते कि मामला मारपीट में तब्दील हो गया। आयोजक की सूचना पर आई पुलिस ने एक महिला समेत लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष हरिराम यादव ने बताया कि कुछ मनबढ़ों ने मेले में मारपीट की थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें