बिहार के धनहा थाने की पुलिस ने पीकअप से अवैध शराब और दो तस्कर गिरफ्तार।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र की बांसी पुलिस चौकी से होकर अवैध शराब की खेप बिहार पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में बिहार के धनहा थाना पुलिस ने सोमवार को गौतम बुद्ध चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वैन से 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है।
धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध पुलिस चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पडरौना कोतवाली क्षेत्र की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चालक रोशन वर्मा निवासी भलुही, थाना अहिरौली तथा उपचालक रोहित कुमार निवासी मोहम्मदपुर, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया।