फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार भेजी जा रही शराब की खेप बरामद, दो महिला समेत पांच अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना पुलिस ने सोमवार को शराब की तस्करी करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह को पकड़ा। पुलिस को मुखबिर के जरिए टेंपो में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मधुरिया चौहान पट्टी फोरलेन कट के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान सामने से आ रहे संदिग्ध टेंपो को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से 5,59 पाउच अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 469 पाउच टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब और 90 पाउच टेट्रा पैक देशी शराब ''बंटी बबली'' शामिल थी। पुलिस ने शराब की खेप और टेंपो को जब्त करते हुए मौके से दो महिलाओं सहित पांच अंतरप्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान नरेंद्र प्रसाद निवासी सुकुल भटही खर्द, जौराखास, कुशीनगर, भुखल पंडित निवासी बेडू टोला, थावे, गोपालगंज, बिहार, सनी ठाकुर निवासी गोपालपुर, दरौली, सीवान, बिहार सहित दो महिलाएं भी रहीं,जो बिहार की रहने वाली हैं। इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी आलोक कुमार यादव ने कहा कि शराब की तस्करी में शामिल सभी पांचों तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भिजवाया जा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें