फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटियों का प्रेम पसंद नहीं आया, पीटकर मार डाला

Tue, 09 Jun 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर का मामला...पिता और दो नाबालिग बेटों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, पिता फरार, दोनों बेटे हिरासत में
विज्ञापन


कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला में सोमवार शाम एक हैवानियत भरी घटना सामने आई। बेटियों के प्रेम प्रंसग से नाराज पिता ने दो नाबालिग बेटों की मदद से दोनों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

देर रात चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नाबालिग भाइयों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से पिता के अलावा अन्य परिजन और पड़ोसी घर से भाग गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिपराघाट के देवनारायण टोला निवासी रामप्रसाद मल्लाह की बेटियों लाली (20) और शीला (18) का गांव के दो युवकों के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों बहनें उनके साथ पिछले साल घर से भाग भी गई थीं। हालांकि करीब छह माह पूर्व दोनों लौट आईं। गांव वालों की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसके बाद से वे अपने घर पर ही रह रही थीं।

पुलिस के अनुसार, रामप्रसाद ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपने 14 और 12 साल के दो बेटों की मदद से दोनों बेटियों को कमरे में बंदकर दिया और लाठी डंडे से इतना पीटा कि दोनों की मौत हो गई। इसके बाद पिता घर से भाग गया, जबकि दोनों बेटे घर पर ही थे। शाम को गांव के चौकीदार पिंटू यादव को कहीं से घटना की भनक लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दोनों बहनों की खून से लथपथ लाश मिली। देर रात एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, तमकुहीराज सीओ जयंत कुमार भी पहुंच गए और छानबीन की। फारेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। संवाद

बहुत समझाया पर नहीं मानीं...इसलिए मार डाला

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि बेटियों के प्रेम प्रसंग और पूर्व में उनके अपने प्रेमियों के साथ घर से भाग जाने की घटना के बाद से रामप्रसाद अंदर ही अंदर घुट रहा था। उसने कई बार बेटियों को समझाने की कोशिश की पर वे नहीं मानीं। इस कारण अक्सर पिता और बेटियों में कहासुनी होती रहती थी। पिता को लगता था कि बेटियों के कारण समाज में उसकी प्रतिष्ठा कम हो गई। इसी कारण सोमवार दोपहर उसने दोनों नाबालिग बेटों की मदद से पीटकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


वर्जन

मामला ऑनर किलिंग का है। प्रथम दृष्टया जांच में पिता व दो नाबालिग भाइयों के शामिल होने की बात सामने आई है। दोनों बहनों का अलग-अलग लड़कों से बात होती थी। पिता ने मना किया पर वे नहीं मानी तो इस वारदात को अंजाम दिया गया। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

- सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें