फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भगवान शनि और हनुमान की मूूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Wed, 22 May 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुकरौली में मंगलवार को निकाली गई शोभा यात्रा में मौजूद श्रद्धालु।
विज्ञापन
सुकरौली। ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित शनि देव मंदिर में मंगलवार को शनिदेव और हनुमान की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हुआ। इसके पूर्व कस्बा में शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मंदिर परिसर से निकली शोभा यात्रा कस्बा का भ्रमण करते हुए पुरानी बाजार स्थित मां काली मंदिर पहुंची, जहां यजमान राजेंद्र जायसवाल, गुड्डू प्रजापति, नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप और राजेश गुप्ता ने पूजन किया। इसके बाद शोभा यात्रा शिवमंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर जोलहिनिया के रास्ते मझना नाला पहुंचा। वहां से सुकरौली खास स्थित मां काली और हनुमान मंदिर होते हुए ब्लॉक परिसर स्थित आयोजन स्थल पहुंची। वहां आचार्य अरुण तिवारी और पंडित गंगाशरण त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोचार के मंदिर के गर्भ गृह में शनिदेव और हनुमान की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ऋषि त्रिपाठी, वरुण जायसवाल, सुबाष पांडेय, अशोक कुमार, गंगासागर शुक्ल, सुनील शाही, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें