फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एमपी के सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

Wed, 22 May 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को रामकोला में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पुलिस ने दो तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया है। पडरौना से कप्तानगंज जाने वाले भारी वाहन मिश्रौली नहर पुल से होकर नौरंगिया जाएंगे और वहां से कप्तानगंज पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बुधवार को रामकोला में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रामकोला में यातायात व्यवस्था कहीं से प्रभावित न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इसमें पडरौना की तरफ से कप्तानगंज जाने वाले भारी वाहन मिश्रौली नहर पुल से होकर नौरंगिया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। जबकि कप्तानगंज, रामकोला से पडरौना की तरफ आने वाले भारी वाहन कप्तानगंज से नौरंगिया होकर पडरौना पहुंचेंगे। इस रूट पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जो इसका कड़ाई से पालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें