फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंचे कांग्रेसी

Wed, 18 Dec 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कांग्रेस की ओर से बुधवार को लखनऊ में विधानसभा घेराव को लेकर किए गए एलान के बाद जिले में भी पुलिस कांग्रेसी नेताओं के घरों पर पहरा देने लगी। जिलाध्यक्ष को पुलिस ने 24 घंटे तक हाउस अरेस्ट रखा, लेकिन वे बुधवार की सुबह स्नान करने के बाद पीछे के रास्ते पुलिस को चकमा देकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दरवाजे पर मौजूद पुलिसकर्मी चाय की चुस्कियां लेती रही। वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी पुलिस की नजरों से बचते-बचाते कार्यकर्ताओं संग लखनऊ पहुंच गए। बाद में जब दोनों नेताओं के जिले से बाहर होने की जानकारी हुई तो पुलिसकर्मी वहां से वापस लौट गए।
कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18 दिसंबर यानि बुधवार को विधानसभा का घेराव किए जाने का निर्णय लिया गया था। विस घेराव के कार्यक्रम की जानकारी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम से ही पुलिस कांग्रेसी नेताओं से संपर्क साधने में लगी रही। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे ही रविंद्रनगर धूस थाने की पुलिस कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र के सिसवा मठिया स्थित घर पर पहुंच गई। अभी वह लखनऊ निकलने की तैयारी ही कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें