फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहाड़ी क्षेत्र से भटककर पहुंचे उल्लू, प्रधान करेंगे निगरानी

Wed, 18 Dec 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौन/मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के रायगंज गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान के पुराने घर में दिखे सफेद उल्लू लोगों के लिए कौतूहल का विषय बने हैं। ये पहाड़ी क्षेत्रों से भटक कर आए हैं। वन विभाग का मानना है कि पहाड़ी इलाकों में इस प्रजाति के उल्लू अधिक मिलते हैं। वन विभाग ने प्रधान की सुपुर्दगी में तीनों उल्लू को रखा है। शाम ढलने पर इसकी मां आती है और पूरी रात रहने के बाद सुबह चली जाती है। रायगंज गांव में कुछ दिनों से ग्राम प्रधान के खाली पड़े पुराने मकान में दुर्लभ प्रजाति के उल्लू रह रहे थे। मंगलवार की दोपहर में बच्चों ने इन्हें देखकर शोर मचाया। सफेद रंग का उल्लू को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होते ही शाम को वन विभाग की टीम पहुंची। इस प्रजाति के उल्लू कुशीनगर के तराई इलाके में देख दंग रह गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। वन विभाग उल्लू के तीनों बच्चों को अपने कब्जे में लेकर जाने का प्रयास किया। वन विभाग के जांच में पता चला कि यह पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले बार्न प्रजाति के उल्लू हैं। वहां तीन बच्चों के अलावा उसकी मां नहीं थीं, इस कारण वन विभाग की टीम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन गुप्त को ही सुपुर्द में इन्हें रखा गया है। क्योंकि शाम को तीनों उल्लू की मां आती है और सुबह चली जाती है। इस स्थान से हटाने पर बच्चों को आहार नहीं मिल पाएगा और इनकी जान जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें