पडरौना में मशाल जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
पडरौना। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बृहस्पतिवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने वोट जोर गद्दी छोड़ो की नारेबाजी कर भाजपा के लोकतंत्र विरोधी नीतियों की आलोचना की।
मशाल जुलूस की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष राधे विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं करेगी। मतदाताओं के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों को जनता माफ नहीं करेगी। कांग्रेस इस मुद्दे को गांव-गांव पहुंचाएगी।
इस दौरान धनंजय सिंह, मोहम्मद जहीरूद्दीन, अजीमुल्ला, गुड्डू अंसारी आदि मौजूद रहे।