सुभाष चौक पर रेलमंत्री का पुतला फंूककर विरोध प्रदर्शन करते राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हाथ में रेलमंत्री का पुतला लेकर नगर भ्रमण किया। उसके बाद सुभाष चौक पर पुतला जलाया। ये कार्यकर्ता रेलमंत्री की ओर से पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर डेमू ट्रेन चलाने की घोषणा ने नाराज थे।
राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण प्रताप सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पडरौना में पुतला लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताआें का कहना था कि पैसेंजर ट्रेनों में ज्यादातर सामान्य और गरीब परिवारों के लोग यात्रा करते हैं। इन ट्रेनों का संचालन बंद करना जनता के साथ धोखा होगा।
कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील दीक्षित, मनोज मोदनवाल, लालबाबू, आदित्य चौहान, अमरनाथ पांडेय, अंशु जायसवाल, विशाल गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, शशि श्रीवास्तव, मोनू सिंह, इरफान अंसारी सहित कई कार्यकर्ता रेलमंत्री का पुतला लेकर भ्रमण किया और सुभाष चौक पर पहुंचकर पुतला जलाया।
इस दौरान पप्पू राय, राहुल गुप्ता, अभिनव सिंह, छोटे कुशवाहा, अंशु सिंह, शशि प्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।