फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने घायलों को भेजवाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने घायलों को भेजवाया अस्पताल
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र में फोरलेन पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उधर से गुजर रहे तमकुहीराज के विधायक व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने टोल प्लाजा से एंबुलेंस मंगाकर घायलों को सीएचसी भेजवाया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के मंझरिया निवासी शेषनाथ (35) एवं सरिसवां निवासी मुन्ना बाइक से बिहार की तरफ से अपने गांव आ रहे थे। फोरलेन पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास इनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में शेषनाथ व मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की भीड़ देखकर उधर से गुजर रहे तमकुहीराज के विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी रुके और घायलों को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजवाया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें