तमंचा-कारतूस के साथ आरजू गिरफ्तार
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने बसहिया बनवीरपुर के आरजू को तमंचा-कारतूस के साथ पकड़ने में सफलता पाई है। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिधुआं पुलिस चौकी के अंतर्गत मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के रेगुलेटर के पास संदेह के आधार पर स्कूटर से आ रहे व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी में तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। उसकी स्कूटर भी कब्जे में ले ली गई। उसने अपना नाम आरजू निवासी बसहिया बनवीरपुर, थाना कोतवाली पडरौना बताया। पुलिस टीम में सिधुआं पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सत्यप्रकाश और बृजेश गुप्ता शामिल थे। संवाद