फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया स्थापना दिवस

Fri, 29 Dec 2017 12:20 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
स्‍थापना दिवस पर पुरस्कृत बुजुर्ग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मनाया गया। जिले भर से एकत्र कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों और अब तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता और तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की मौजूदा सरकार केवल ख्वाब दिखाना जानती है या फिर ऐसे नियम लागू करती है, जो आम आदमी को भी लाइन में खड़ा करने को विवश कर दे रहा है।  उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद युवाओं में विश्वास और ऊर्जा का नया संचार हुआ है। जो लोग कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करते थे, उन्हें उचित जवाब देने का समय आ गया है।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने वह जमाना भी देखा है, जब भारत माता की जय बोलने के लिए भी भारतीयों को निर्दयता से फांसी पर चढ़ा दिया जाता था, लेकिन उस अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए कांग्रेसियों ने अपने बलिदान की बदौलत परिस्थितियों को बदल दिया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्टी जिलाध्यक्ष राम विलास सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही देश की आजादी का इतिहास है। आज एक बार फिर देश आतंकवाद का दंश झेलने के साथ-साथ सांस्कृतिक आतंकवाद का भी सामना कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक बार फिर पूरी ताकत के साथ पार्टी को उन्हीं बुलंदियों पर खड़ा करना होगा और जनता की आवाज बनना होगा। जिलाध्यक्ष ने इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित बुजुर्ग कांग्रेसियों को शाल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

इस सम्मान को प्राप्त करने वालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद प्रजापति, लहरी प्रसाद शाही, सुरेश उपाध्याय, रामनरेश सिंह, गोमल चौहान, रामकवल सिंह, वाल्मीकि राय, बैजनाथ मिश्र, शिवदयाल मिश्र उर्फ चुल्हाई आदि मौजूद थे। संचालन व्यास ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें