फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 15 जून तक पूरा करें बाढ़ बचाव कार्य

Sun, 26 Apr 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
एपी बांध जवही दयाल में बचाव कार्य को लेकर निर्देश देते एक्सियन।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीरोड। एपी बांध और नरवाजोत बांध पर बाढ़ बचाव के लिए स्वीकृत 32.71 करोड़ की तीन परियोजनाओं पर काम शुरू करा दिया गया है। शनिवार को बाढ़ खंड के एक्सईएन ने अन्य अभियंताओं के साथ तीनों स्थानों पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। हर हाल में 15 जून तक बाढ़ बचाव कार्य पूरा कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन ने नरवाजोत बांध के लिए दो और एपी बांध के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी है। 11.32 करोड़ की पहली परियोजना में नरवाजोत बांध पर किमी 1.700 पर स्थित स्पर के नोज भाग के साथ ट्रांजिट एप्रन एवं किमी 1.950 से किमी 2.100 के बीच रीवेटमेंट पुनर्स्थापना कार्य तथा किमी 0.000 से किमी 0.100 के बीच रीवेटमेंट और तीन पंक्ति में परक्यूपाइन का निर्माण कराया जाना है। 11.66 करोड़ की दूसरी परियोजना में नरवाजोत बांध पर किमी 0.525 से किमी 0.825 के बीच और किमी 0.825 से किमी 1.000 के बीच रीवेटमेंट पुनर्स्थापना के साथ किमी 0.525 से किमी 1.000 के बीच तीन पंक्ति में परक्यूपाइन निर्माण किया जाना है।
इसी तरह 9.72 करोड़ की तीसरी परियोजना में एपी बांध के जवही दयाल में किमी 3.500 से किमी 4.000 के बीच रीवेटमेंट पुनर्स्थापना एवं तीन पंक्ति में परक्यूपाइन का निर्माण कराया जाना है। तीनों परियोजनाओं का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें