मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में शनिवार को बीएलओ और पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। जिम्मेदारों को सोमवार तक सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्वाचन संबंधी सभी रिकॉर्ड और अभिलेख जमा कर दिए जाएं।
बैठक में एडीओ पंचायत उषा कुशवाहा ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ को मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।