फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चों में बढ़ी निमोनिया की शिकायत, वार्ड फुल

Thu, 13 Feb 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में हो रहे तेजी से बदलाव के चलते बच्चों में निमोनिया की शिकायत बढ़ गई है। सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट हर पांचवें बच्चे को निमोनिया चपेट में ले रहा है। ओपीडी में बुखार, खांसी, जकड़न, नजला व सांस न ले पाने वाले बच्चे अधिक आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के वार्ड में 51 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से हुई मौसम में तेजी से बदलाव से वैसे तो सभी उम्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस मौसम का असर खासकर बच्चों पर अधिक पड़ रहा है। रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ओपीडी में करीब 800 मरीज पहुंचे थे। इसमें बाल रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले बच्चों की संख्या 200 रही। अधिकांश बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार, सीने में जकड़न की समस्या रही। प्राइवेट अस्पतालों में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा ने बताया कि ठंड बढ़ने से बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार, सीने में जकड़न की समस्या बढ़ी है। तीन से चार दिन इलाज के बाद बच्चों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें