फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सपा की पोस्ट के बाद दर्ज हुआ केस

Thu, 13 Feb 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मदनी मस्जिद पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सपा, कांग्रेस के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी धार्मिक भेदभाव न करते हुए कार्रवाई की अपील की है। वहीं, पुलिस ने समाजवादी पार्टी की ओर से इस मामले में एक्स पर की गई पोस्ट पर केस दर्ज किया है। भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन

मदनी मस्जिद प्रकरण में प्रशासन की कार्रवाई के बाद विपक्षी पार्टियां सरकार पर निशाना साध रही हैं। सपा और कांग्रेस के नेता हाटा पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज करा चुके हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बुधवार को मदनी प्रकरण को लेकर एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि, मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को तोड़े जाने की खबर चर्चा में है, उसको लेकर लोगों में रोष एवं आक्रोश स्वाभाविक है। यूपी सरकार अविलंब संज्ञान लेकर धार्मिक भेदभाव जैसी कार्रवाई पर रोक लगाए। उधर, 10 फरवरी को दो बजकर 11 मिनट पर एक्स पर सपा की मीडिया सेल की ओर से पोस्ट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें