खड्डा। क्षेत्र के ग्राम जिंदा छपरा में कराए गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। गांव के सुबाष ने तहसील दिवस अधिकारी को पत्र देकर जांच और सचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने वास्तविक मजदूरों के बजाय अपने चहेतों के खातों में मजदूरी का भुगतान किया है। 2021-22 में स्कूल फर्श की मरम्मत व सुंदरीकरण के नाम पर 16,800 रुपये, वर्ष 2022-23 में सोख्ता गड्ढा निर्माण, हैंडपंप मरम्मत, खड़ंजा निर्माण और पंचायत भवन मरम्मत के मद में 2,47,236 रुपये, वर्ष 2023-24 में हैंडपंप मरम्मत और रीबोर के नाम पर 63,100 रुपये का भुगतान अपने चहेतों के खातों में किया गया। बीडीओ प्रहलाद सिंह का कहना है कि आरोप गंभीर हैं। इसकी त्वरित जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।