फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसील प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप, डीएम तक पहुंची शिकायत

Fri, 31 Jan 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लेखपालों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद तहसील प्रशासन पीड़ित युवक को प्रताड़ित कर रहा है। उसकी बहन का जाति प्रमाणपत्र तहसीलदार के आईडी से हटा दिया गया है। अब वह ऑनलाइन नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत बुधवार को कसया एसडीएम से की गई। कुछ देर बाद एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम उसके घर पहुंच गई और गोड़ जाति होने पर सवाल खड़ा करने लगी। इस दौरान राजस्व टीम और पीड़ित के बीच बहस भी हुई। मामला बढ़ता देख राजस्व टीम मौके से लौट गई। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने डीएम से मिलकर एसडीएम की शिकायत की है। डीएम ने एसडीएम को स्वयं जांच कर आख्या मांगी है। कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 बुद्ध नगरी निवासी प्रियेश गोड़ की बहन मीरा देवी का जाति प्रमाणपत्र 11 अप्रैल वर्ष 2023 को कसया तहसील प्रशासन अनुसूचित जन जाति का प्रमाणपत्र बनाया गया था। इस आधार मीरा देवी की दो अन्य बहनों ने जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया। लेखपाल ने शादी होने का तर्क देते आवेदन निरस्त कर दिया और ससुराल के पते से आवेदन बनाने की बात कही। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा और प्रियेश ने धरना दिया तो आनन-फानन में बिना आवेदन किए लेखपाल ने ससुराल के पते से फर्जी नाम पता अंकित कर जाति प्रमाणपत्र जारी कर दिया। इस मामले में प्रियेश गोड़ ने कोर्ट के आदेश पर लेखपाल निलेश रंजन राव, शैलेष दुबे, श्रीनिवास सिंह पर कसया पुलिस ने केस दर्ज किया।
आरोप है कि इसके बाद राजस्वकर्मी और तहसील में तैनात प्रशासनिक अधिकारी मुकदमा सुलह करने और शिकायत नहीं करने के लिए दबाव बना रहे हैं। प्रियेश गोड़ के घर बुधवार की शाम को कसया नायब तहसीलदार अभिषेक कुशवाहा, कानूनगो अजय श्रीवास्तव, लेखपाल शैलेंद्र दुबे पहुंचे और गोड़ जाति होने पर सवाल खड़ा करते हुए धमकी देने लगे। इसका वीडियो भी पीड़ित की ओर से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें