फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Sun, 07 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चकचिंतामणि गांव निवासी एक व्यक्ति ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने गांव के पात्र लोगों की जगह अपात्र व्यक्तियों को आवास देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव के जितेंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दी गई शिकायत में कहा कि उनके गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को दिए गए आवास में अनियमितता की है। इस संबंध में बीते फरवरी, मार्च ओर अप्रैल माह में भी आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी, लेकिन हर बार जांच अधिकारी बिना जांच किए ही रिपोर्ट लगा देते हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान गवाह के रूप में ऐसे लोगों के नाम रिपोर्ट में लिखते जो बीते दो वर्षों से विदेश में हैं। उन्होंने किसी सक्षम अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिकेश कुशवाहा ने कहा कि गांव के पात्र लोगों को ही आवास दिया गया है। उनपर लगे आरोप झूठे हैं। इस संबंध में एडीओ पंचायत मोहन सिंह ने कहा कि ग्राम सचिव जो आख्या प्रस्तुत करते हैं, उसी के आधार पर रिपोर्ट जिले को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें