फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिव्यांगों और बुजुर्गों से संवाद, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Sat, 22 Aug 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत चिल्हिया, कपिलवस्तु और भवानीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों से संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने के साथ साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौती गांव में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उनकी हालचाल जाना। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और परिवार में किसी तरह की समस्या नहीं है। पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
इसी तरह कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीम ने जनसंवाद किया। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। पुलिस ने वृद्धावस्था पेंशन समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और साइबर अपराध से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

भवानीगंज थाना क्षेत्र के भादरिया वर्मा टोला में भी पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया। ग्रामीणों से उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने साइबर ठगी से सावधान रहने और किसी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। ग्रामीणों ने पुलिस के जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें