सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को पारिश्रमिक बढ़ाने और प्रतिमाह दो दिन की कथित कटौती बंद करने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें प्रतिदिन 366.54 रुपये पारिश्रमिक मिलता है। उन्होंने कहा कि सीमित मानदेय के बावजूद वे पूरी निष्ठा से नगर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं और स्वच्छ भारत मिशन के मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए उनके पारिश्रमिक में वृद्धि की जाए। साथ ही हर माह दो दिन के पारिश्रमिक की कटौती समाप्त कर पूरे माह का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
कर्मचारियों का कहना है कि पारिश्रमिक बढ़ने और कटौती बंद होने से उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने ईओ से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान महंत मिश्रा, शंभू, प्रिंस, गोपाल, शब्लू, रतन, संतोष, अर्जुन अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।