पकवा इनार। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज के पास सोमवार की दोपहर बाद अनुबंधित बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार का अगला काफी छतिग्रस्त हो गया, गनीमत रहा कि कार सवार यात्री बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटाने का प्रयास किया। वहीं अनुबंधित बस को पुलिस चौकी ले गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे पंजाब निवासी आफताब अहमद पत्नी नाजिया खान, पुत्री रिफत व सास मजीउल निशा कार से बिहार की तरफ जा रहे थे। वे जैसे ही बुद्ध इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे कि सामने से आ रही अनुबंधित बस से टक्कर हो गई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नाजिया खान के सिर में मामूली चोटें आईं। कुछ समय के लिए वाहनों का जाम लगा, लेकिन मौजूद पुलिस ने सूझबूझ के साथ अनुबंधित बस को चौकी पर लेकर गई। जहां मामले को पुलिस के मुताबिक सुलझाने की कोशिश की गई।