पडरौना। जनपद के सभी 14 ब्लाकों के ग्राम रोजगार सेवक 26 दिसंबर को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पहुंच कर 27 दिसंबर को ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। पूरे प्रदेश से आए हुए सभी ग्राम रोजगार सेवक मुख्यमंत्री आवास तक मानव शृंखला बनाकर जाएंगे। वहां मुख्यमंत्री को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपेंगे और मांगों को पूरा होने तक धरना करेंगे। इस आशय की जानकारी संगठन के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्त, उत्तर प्रदेश ग्राम राेजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद व जिला मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार दीक्षित ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।