फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मौसम की मार...माह में सबसे सर्द रहा मंगलवार, 25 तक स्कूल बंद

Wed, 22 Jan 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम के रुख में बदलाव का सिलसिला जारी है। रविवार को हल्की धूप निकलने के बाद सोमवार से मौसम ने अचानक करवट बदली। इसकी वजह से दो दिन से जिले में सूरज बादलों का ओट में छिपा रहा और लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ी। न्यूनतम पारा गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस माह में अब तक इतना कम तापमान अब तक दर्ज नहीं किया गया था। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आठवीं तक के स्कूल 25 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही 6.2 किलोमीटर की गति से सर्द हवाएं चलती रहीं। सुबह करीब नौ बजे तक छाया कोहरे से बढ़ी ठंड के सितम से लोग परेशान हो गए। कोहरा छटा तो आसमान में बादल छाने के साथ चली सर्द हवा के चलते बाहर निकले लोग परेशान दिखे। जो किसी काम से बाहर निकले थे, वे बाजार और कार्यालयों में अपना काम जल्दी निपटाकर घर जाने लगे। शहर के प्रमुख चौराहों पर जल रहे अलावा भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दे पा रहे थे। शाम पांच बजे के बाद सड़क और बाजार में सन्नाटा छा गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम पारा 16.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि 26 जनवरी तक लोगों को ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम भारत मौसम विज्ञान विभाग की जारी पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 17 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 81 से 85 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्ष आर्द्रता 50 से 56 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में दो से नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें