फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बाजार और स्टेशन परिसर में सन्नाटा

Thu, 21 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तीन दिनों से लगातार ठंड पड़ने से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ने लगा है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बाजारों में लोगों का आना जाना कम हो गया है, जबकि इसके विपरीत अस्पतालों में आने वाले मरीजों का तादाद में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन


ठंड का सबसे अधिक असर बच्चों पर देखा जा रहा है। निजी अस्पताल हों अथवा सरकारी, वहां डायरिया और बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है।

मंगलवार से आकाश में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से ज्यादातर लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं। लगन का समय होने के बावजूद बाजारों में रौनक कम दिख रही है।

कपड़ा व्यवसायी हों या सर्राफा, हर किसी का ग्राहकों के इंतजार में दिन गुजर जा रहा है। यही हाल बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन का है।


अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड की वजह से बहुत कम लोग बाहर जाने के लिए निकल रहे हैं। इस वजह से बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड का असर लोगों के कामकाज और रहन सहन पर पड़ रहा है। अस्पतालों में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें