अहिरौली बाजार। सीओ कसया कुंदन सिंह द्वारा शुक्रवार को देर रात देर रात करीब नौ बजे अहिरौली बाजार थाने के लम्बित विवेचनाओं के विवेचकों एवं आगामी त्योहारों के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विवेचनाओं की समीक्षा कर लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए।
साथ ही उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देश से अवगत कराते हुये उनका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने व आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष समयबद्ध जांच व विधिक कार्यवाही करने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद स्तर पर चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में और बेहतर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। थाने पर आने वाले पीड़ित की धैर्यपूर्वक शिकायत सुनकर त्वरित जांच कराते हुए समयबद्ध रूप से न्यायोचित एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।