फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी - इंसेफेलाइटिस समाप्त, जल्द शुरू होगा कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट- 9 साल में कोई दंगा नहीं

Sat, 11 Jul 2026 01:12 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले की सरकारें त्योहारों पर रोक लगाती थीं, जबकि आज हर धर्म के लोग स्वतंत्रता से अपना त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मंदिरों के सुंदरीकरण का पैसा कब्रिस्तान पर खर्च करती थी। सीएम ने कुशीनगर में नारायणी नदी पर पुल, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और तीन विधानसभाओं के लिए 525 करोड़ की योजनाओं की भी घोषणा की।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर के टेकुआटार में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कुशीनगर को बीमारी और पिछड़ेपन से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि पहले इंसेफेलाइटिस से हजारों बच्चे तड़पते थे, लेकिन अब यह बीमारी समाप्त हो चुकी है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द शुरू करने और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने का भी ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि रामायण कालीन कुशीनगर भगवान बुद्ध और महावीर की धरती है। पहले यहां संभावना थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारें ईमानदार नहीं थीं।

सब कुछ होने के बाद भी कुशीनगर पिछड़ेपन और बीमारी का केंद्र बन गया था। इसी मौसम में इंसेफेलाइटिस से हजारों बच्चे तड़पते थे। उस समय सरकार में कोई संवेदना नहीं थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक बच्चे कुशीनगर के होते थे। उन्होंने कहा कि आज मासूम बच्चों को हंसते देखकर संतोष होता है।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में मुसहर समुदाय बदतर स्थिति में था। ये लोग घोषणाएं करते थे। सत्ता में थे तो इन्होंने क्या किया। मुसहर मरते थे, कोई पूछने वाला नहीं था। सड़कें अच्छी नहीं थीं, कोई पूछने वाला नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में 5 साल से कोरोना, ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण कई काम रुके हैं।

हम जल्द ही कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू करेंगे। जेवर एयरपोर्ट के साथ कुशीनगर को जोड़ेंगे। अच्छे एयरक्राफ्ट कुशीनगर को देंगे। उन्होंने बताया कि कुशीनगर के युवाओं को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी दी जा चुकी है। आज यूपी पुलिस और यूपीएससी की भर्ती में कुशीनगर का नौजवान भी नौकरी पा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारें स्वयं पैरालिसिस की शिकार थीं तो पॉलिसी कैसे बनाते। सरकारी नौकरी पर सपाई गुंडे कब्जा जमाए बैठे थे। उन्होंने दावा किया कि 9 वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ। 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा'।

सारे हिंदू त्योहार मनाए, कोई दंगा नहीं। विकास का हर आयाम पूरा करेंगे। कार्यक्रम में सीएम ने दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि दोनों ने 100 वर्ष से अधिक एक विचारधारा के साथ जीवन समर्पित किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले की सरकारें त्योहारों पर रोक लगाती थीं, जबकि आज हर धर्म के लोग स्वतंत्रता से अपना त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मंदिरों के सुंदरीकरण का पैसा कब्रिस्तान पर खर्च करती थी।

सीएम ने कुशीनगर में नारायणी नदी पर पुल, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और तीन विधानसभाओं के लिए 525 करोड़ की योजनाओं की भी घोषणा की। सीएम योगी ने कहा, आज हर धर्म के लोग अपना त्योहार मना रहा है। सपा दुर्गा पूजा के समय प्रतिमा नहीं रखने देती थी। होली पर रंग नहीं लगाने देती थी।

डोल मेले पर रोक लगाती थी। उन्होंने सवाल किया, ये लोग अयोध्या, मथुरा और काशी के बारे में कैसे सोचते हैं? मंदिरों पर कब्जा कराते थे। अब मंदिरों पर कब्जा नहीं, सुंदरीकरण हो रहा है। सपा मंदिरों के सुंदरीकरण का पैसा कब्रिस्तान पर खर्च करती थी।
विज्ञापन

आज हमें आईना दिखा रहे हैं, यह शोभा नहीं देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर जगह विकास हो रहा है। कुशीनगर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी शुरू होने वाली है। कुशीनगर में टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, जिसे सरकार बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि नारायणी नदी के उस पार की कनेक्टिविटी नहीं थी, अब उनके लिए भी पुल बनाने जा रहे हैं।

योगी ने कहा कि गरीबों के कल्याण, युवकों के रोजगार और किसानों के कल्याण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि किसी शिक्षक के साथ कार्य के दौरान कोई घटना होती है तो परिवार को 80 लाख से डेढ़ करोड़ रुपये तक की सहायता मिलेगी। सीएम ने कसया, हाटा और रामकोला विधानसभा क्षेत्र के लिए 525 करोड़ रुपये की योजनाएं देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें