फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल का उद्घाटन करेंगे सीएम

Mon, 22 May 2017 11:09 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मई को जिले की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। इसके अलावा कई बड़ी परियोजनाओं के लिए सांसद और विधायकों की तरफ से दिए गए प्रस्ताव पर भी घोषणाएं हो सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है, लेकिन इसको लेकर चर्चाएं और तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सांसद राजेश पांडेय ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी। सांसद ने बताया कि मैनपुर कोट गांव आ रहे मुख्यमंत्री इंसेफेलाइटिस उन्मूलन कार्यक्रम के लिए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत 24 करोड़ की लागत से बने दो विद्युत सब स्टेशनों का लोकार्पण कराया जाएगा। जिला अस्पताल के परिसर में चार करोड़ की लागत से बने 100 बेड के महिला अस्पताल और डेढ़ करोड़ की लागत से बने ओवरहेड टैंक का भी लोकार्पण कराने की तैयारी है। इसके अलावा गांगरानी गांव में 17 करोड़ की लागत से बनने वाले केंद्रीय विद्यालय के भवन की आधारशिला भी मुख्यमंत्री के हाथों रखवाने की तैयारी है। सांसद ने बताया कि इस कार्यक्रम से पूर्व जिले के कई विधायकों के साथ वे मुख्यमंत्री से मिले थे और जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण कई अन्य कार्यों पर भी चर्चा हुई थी। सांसद के अनुसार मुख्यमंत्री से कसया और पडरौना बस स्टेशन को उच्च सुविधा युक्त बनाने, कुशीनगर एयरपोट की टर्मिनल बिल्डिंग व अधूरा पड़े कसया-सेवरही टू लेन मार्ग के लिए धन अवमुक्त करने के साथ अथरहा घाट पर पुल निर्माण तथा नारायणी नदी पर पनियहवा-मरिचहवा पुल निर्माण की मांग रखी गई है। कप्तानगंज डिस्टलरी का पुन: चालू कराए जाने, रामकोला विद्युत उपकेंद्र का पुनरोद्धार के साथ शुगर काम्पलेक्स की स्थापना, कसया में जिला जेल का निर्माण तथा कुशीनगर में उच्च सुविधा युक्त अस्पताल की मांग भी रखी गई है। उम्मीद है कि इसमें से मुख्यमंत्री कुछ योजनाओं के लिए घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें