फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील के संकल्प को मिलेगा सम्मान 

Sun, 28 Aug 2016 10:29 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के तीन हजार परिषदीय स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ चुने गए फाजिलनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया के प्रधानाध्यापक को मुख्यमंत्री शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में सम्मानित करेंगे। इस सम्मान समारोह के लिए हेडमास्टर के अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को भी बुलावा पत्र मिला है। शैक्षिक गुणवत्ता और प्रबंधन के साथ ही यह विद्यालय नए प्रयोग के लिए भी जिले में विशिष्ट पहचान रखता है।
विज्ञापन


फाजिलनगर ब्लॉक के गांव रुदवलिया में गरीब तबके के लोगों की आबादी ज्यादा है। गांव में प्राथमिक स्कूल और जूनियर हाईस्कूल तो काफी पहले खुला था लेकिन इसकी स्थिति भी अन्य सरकारी स्कूलों की तरह ही थी। एक जुलाई वर्ष 2010 को सुनील त्रिपाठी ने यहां के प्राइमरी स्कूल में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यभार ग्रहण किया था। उस वक्त विद्यालय में करीब डेढ़ सौ बच्चों का नामांकन था और दो शिक्षामित्र कार्यरत थे। प्रधानाध्यापक ने शिक्षामित्र सुनैना मिश्र तथा संतोष प्रसाद के साथ मिलकर विद्यालय को आदर्श बनाने का प्रयास शुरू किया। घर-घर जाकर इन लोगों ने बच्चों का नामांकन कराया। साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर लगाया। प्रधानाध्यापक ने यहां पढ़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों को अपने पास से टाई-बेल्ट और जूता-मोजा उपलब्ध कराया। परिसर की रंगाई-पुताई के अलावा फूल भी लगाए गए। यहां प्रवेश लेने वाले बच्चों को पहले ही दिन पेन-कॉपी के साथ एक पौधा भी निशुल्क दिया जाता है।
पिछले साल सरकार ने अच्छे स्कूलों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय पुरस्कार योजना की शुरुआत की। इसमें तीन साल लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को चुना जाना था। जांच कमेटी गठित कर 26 बिंदुओं पर अंक देने की व्यवस्था थी। पहले ब्लॉक स्तर पर एक-एक स्कूल प्रस्तावित किए गए। फिर उनकी दुबारा जांच कराकर जिला स्तर के लिए स्कूल चुने गए। इसके बाद डीएम के सामने इन स्कूलों का प्रजेंटेशन रखा गया। इनमें से एक स्कूल को जिले का मॉडल स्कूल चुना गया। इन सभी मानकों पर फाजिलनगर ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया खरा उतरा था। शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां के हेडमास्टर सुनील त्रिपाठी को लखनऊ में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


कोट
मेरे क्षेत्र के विद्यालय को जिले के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का सम्मान मिलना सुखद है। ब्लॉक के अन्य स्कूलों के शिक्षक भी जरूर इससे प्रेरित होंगे। विद्यालय को और बेहतर बनाने का प्रयास चलता रहेगा। 
-विजय यादव, बीईओ, फाजिलनगर।
कोट
प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया के प्रधानाध्यापक, शिक्षक तथा एसएमसी अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। इस विद्यालय को देखकर अन्य शिक्षकों को भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन

-लालजी यादव, बीएसए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें