फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव: सफल आयोजन पर CM योगी ने दी बधाई, बोले- 'विश्व को युद्ध की नहीं, बुद्ध की आवश्यकता'

Sat, 04 Apr 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

बौद्ध कॉन्क्लेव के समापन पर सीएम योगी ने वीडियो के माध्यम से बधाई दी। पांच मिनट से अधिक के संदेश में उन्होंने कार्यक्रम को लेकर अपने विचार और अपनी राय रखी। बधाई के साथ बुद्ध के विचारों को भी रखा। बोले, समाधान का मार्ग केवल संवाद और करुणा से ही संभव है। बुद्ध का 'अप्प दीपो भव' का मंत्र और मध्यम मार्ग आज भी मानवता के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने इसी वैचारिकी को अपनाकर प्रगति की है और महात्मा बुद्ध ही भारतीय संविधान की प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : स्त्रोत- सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए बधाई दी। सीएम ने धम्म, संवाद और विकास के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन

बौद्ध कॉन्क्लेव समापन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना और वैश्विक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि आज जब विश्व संघर्ष और अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है, तब यह और भी सुनिश्चित हो जाता है कि विश्व को युद्ध की नहीं बल्कि बुद्ध की आवश्यकता है, क्योंकि हिंसा कभी स्थायी समाधान नहीं दे सकती।

बौद्ध कॉन्क्लेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समाधान का मार्ग केवल संवाद और करुणा से ही संभव है। बुद्ध का ''अप्प दीपो भव'' का मंत्र और मध्यम मार्ग आज भी मानवता के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने इसी वैचारिकी को अपनाकर प्रगति की है और महात्मा बुद्ध ही भारतीय संविधान की प्रेरणा हैं।

बौद्ध कॉन्क्लेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉन्क्लेव में थाईलैंड, म्यांमार, भूटान, जापान और नेपाल सहित कई देशों से आए 2,000 से अधिक बौद्ध भिक्षुओं, विद्वानों और निवेशकों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बौद्ध सर्किट के समग्र विकास और कुशीनगर को एक वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में चांटिंग करते बौद्ध भिक्षु। संवाद - फोटो : samvad
उन्होंने अंत में विश्वास जताया कि 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र और बुद्ध के विचारों का अनुसरण करते हुए हम सभी मिलकर मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें