फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज भी छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश

Mon, 06 Oct 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में शुक्रवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शनिवार को दोपहर बाद बंद हुई। इसके बाद से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं हल्की धूप निकलने से मौसम खुशमिजाज बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी जिले में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आए दिन हो रहे मौसम में बदलाव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह में बादल छाने के साथ हल्की धूप निकाली। बुधवार को दोपहर तक बारिश होने से मौसम में ठंडक रही। वहीं रविवार को कभी तेज धूप तो कभी आसमान में काले बादल आते जाते रहे। दोपहर बाद में हल्के बादलों व हवाओं से देर सायं में राहत रही। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मानसून अपने अवसान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें