फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छाए रहे बादल, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

Tue, 31 Dec 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम की उठा-पटक का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पिछले दो दिनों में हुई बूंदाबांदी और रविवार को खिली तेज धूप के बाद सोमवार को फिर से मौसम ने करवट बदली। सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। सूरज न निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं भी चलती रही। इसके कारण लोग गर्म कपड़ों को पहनने के साथ ही अलाव का सहारा लेते नजर आए। इस मौसम ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव असर तापमान पर भी नजर आया। दिन भर बादल छाए रहने और सर्द हवाएं चलने से सोमवार को न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, रविवार को यह 11 और 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हल्के गर्म कपड़े पहनकर घूमने वाले लोगों ने भी सोमवार को मोटे कपड़े निकालने पड़े। शहर से लेकर गांव तक लोग अलाव के बाद बैठे नजर आए। हालांकि, पालिका की लापरवाही बनी हुई है। शहर के चार से पांच स्थानों पर ही अलाव की व्यवस्था की गई है। ठंड बढ़ने पर लोग घरों से देर निकले। हमेशा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ कम दिखी। शाम को गलन भरी ठंड और बढ़ गई, जिससे लोग जल्दी घर पहुंच गए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा ने बताया कि ऐसे मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जितना हो सके इनका सर्दी से बचाव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें