फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने से परेशान युवक टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
गौरीश्रीराम हनुमान मंदिर के सामने टावर पर चढ़े व्यक्ति की सुचना पर पहुचे एसडीएम व्यास उमराव।संव - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने से परेशान युवक टावर पर चढ़ा
विज्ञापन

- आठ घंटे बाद पहुंचे एसडीएम, पैमाइश कराकर दिलाया हिस्सा
- कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से परेशान युवक सोमवार की भोर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की हरकत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। टावर पर चढ़ा युवक भूमि विवाद का मामला न सुलझाए जाने पर कूदने की धमकी देता रहा। लगभग आठ घंटे बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे तो वह टावर से उतरा। एसडीएम ने पैमाइश कराकर उसका हिस्सा दिलवा दिया।
विज्ञापन

गौरीश्रीराम प्रतिनिधि के अनुसार बरवापट्टी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गौरीशुक्ल निवासी जितेंद्र यादव पुत्र रामचंद्र यादव सोमवार की भोर में करीब चार बजे मोबाइल टावर के पास पहुंचा। इधर उधर टहलने के बाद वह अचानक टावर पर चढ़कर चिल्लाने लगा। उसकी हरकत देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। उसने टावर से कूदने की धमकी दी तो लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मी भी उसे समझाबुझाकर टावर से उतारने की कोशिश में लगे रहे। टावर पर चढ़ा जितेंद्र बार बार एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। जितेंद्र का आरोप है कि उसकी भूमि पर एक पक्ष अपना पक्का निर्माण करा रहा है। इसकी शिकायत करने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद को लेकर जितेंद्र सुबह 11 बजे तक टावर पर ही चढ़ा था। लगभग आठ बजे एसडीएम ने पीड़ित की भूमि की पैमाइश कराकर उसका हिस्सा दिला दिया।
विज्ञापन

भूमि की पैमाइश कराकर जितेंद्र का हिस्सा दिलवा दिया गया है। किसी तरह का विवाद करने पर कार्रवाई की जाएगी।
- व्यास नारायण उमराव, एसडीएम, तमकुहीराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें