फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांचवीं की मान्यता पर 10वीं तक संचालित मिलीं कक्षाएं

Sun, 31 Aug 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र में चल रहे प्राइवेट स्कूलों का शनिवार को तहसीलदार और बीईओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक की मान्यता पर हाईस्कूल तक कक्षाएं संचालित मिले एक विद्यालय को अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन बंद कराया। वहीं दूसरे विद्यालय के संचालक को मान्यता संबंधित कागजात तलब किया। हाटा तहसीलदार जया सिंह और सुकरौली बीईओ जया राय ने शनिवार को पड़री स्थित डीएन पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा पांचवीं तक की मान्यता पर हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने विद्यालय में मान्यता से अधिक कक्षाओं को बंद कराते हुए उससे संबंधित कागजात साथ ले गईं।
विज्ञापन

इसके बाद वे एसआरपी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण कीं। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक मौजूद नहीं थे। उनसे फोन पर वार्ता कर विद्यालय की मान्यता संबंधित कागजात बीईओ के माध्यम से उनके कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने बतया कि क्षेत्र में संचालित प्रत्येक प्राइवेट विद्यालयों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें