फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आबादी की जमीन के विवाद में संघर्ष, महिला समेत आठ घायले

Thu, 04 Jun 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर गांव के खैरा टोला में मंगलवार की शाम आबादी की जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायलों में पिंटू कुशवाहा की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार की शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। खैरा टोला स्थित आबादी की जमीन पर पिंटू कुशवाहा का छप्पर है। इस भूमि को लेकर कुशवाहा परिवार और मुस्लिम परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि दूसरे पक्ष ने भूमि पर स्थगन आदेश भी प्राप्त किया है।
मंगलवार शाम कुशवाहा परिवार की एक महिला झोपड़ी में चूल्हा बना रही थी। दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। उसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें