फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चौहान समाज को हक के लिए होना होगा एकजुट’

विज्ञापन
पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अ - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
‘चौहान समाज को हक के लिए होना होगा एकजुट’
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल में मनाई गई पृथ्वीराज चौहान की जयंती
पडरौना। चौहान समाज की तरफ से शुक्रवार को पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल में पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान रहीं। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान एक ऐसे शासक थे, जिन्होंने मुगलों को कड़ी टक्कर दी थी। वह अंतिम हिंदू शासक थे। उनके जीवन से युवाओं को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए चौहान समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री रवि प्रकाश चौहान ने कहा कि जिले में पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाने की शुरुआत की गई है। अब यह हर साल मनाई जाएगी, ताकि चौहान समाज अपने हक के लिए एकजुट हो सकें। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। इस दौरान संतराज चौहान, फूलबदन चौहान, नथुनी चौहान, श्रीनिवास चौहान, प्रदीप चौहान, ओमप्रकाश चौहान, रणजीत चौहान, पप्पू चौहान, सुरेश चौहान, परमानंद चौहान, प्रेम शंकर चौहान, रामदरस चौहान, शिवप्रसाद चौहान, रोहित चौहान, मुन्ना चौहान, लक्ष्मण चौहान, सुदर्शन चौहान, नंदलाल चौहान, श्याम चौहान, चतुरी चौहान, रामप्रताप चौहान, अनिल चौहान, मुन्ना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें