फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रंगों और स्लोगन से बच्चों ने दिया देशप्रेम व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा में रंगोत्सव एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोत्सव में देशप्रेम, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई।
विज्ञापन


बच्चों ने आकर्षक चित्रों और स्लोगन के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं, पशु-पक्षियों से प्रेम करें, ‘वनों की रक्षा करें’ और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों को चित्रों व रंगों के माध्यम से उकेरा। सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े स्लोगन भी बच्चों की रचनात्मकता का हिस्सा रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाध्यापिका अनीता सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, सामान्य ज्ञान के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों की समझ विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शशि कला सिंह, दीक्षा द्विवेदी, नंदन कुमार जायसवाल, राधा त्रिपाठी, शशि कला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें