फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम अल्फाज ने पेश की मिसाल: 14 दिन बाद गुल्लक में जमा बचपन की बचत नेपाल बाढ़ पीड़ितों के नाम; दूतावास को दी

Fri, 18 Sep 2026 12:44 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना (कुशीनगर)

सार

6 वर्षीय अल्फाज शेख ने नेपाल त्रासदी पीड़ितों की मदद को अपनी गुल्लक जिलाधिकारी को सौंपी। केंद्रीय मंत्रालय की सहायता से 14 दिन में राशि नेपाल दूतावास को मिली। नेपाल सरकार ने इस पहल की सराहना की।
 
विज्ञापन
नेपाल बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कुशीनगर के अल्फाज शेख (6) ने अपनी गुल्लक की पूरी बचत दान कर दी। दो देशों का मामला होने के कारण मदद की राशि नेपाल सरकार तक पहुंचाना आसान नहीं था। केंद्रीय मंत्रालय की मदद से 14 दिन की प्रक्रिया पूरी कर नेपाल सरकार के दूतावास को बृहस्पतिवार को गुल्लक सौंप दिया गया। नेपाल सरकार ने मासूम की इस पहल की सराहना करते हुए अपनी आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

विज्ञापन


अल्फाज नेपाल में आई त्रासदी दृश्य मोबाइल में वीडियो व यूट्यूब पर देखकर रो पड़ा और परिजनों से अपनी एक साल की बचत से भरी गुल्लक डीएम को सौंपने की इच्छा जताई। घर वालों के साथ अल्फाज कलेक्ट्रेट पहुंचा और डीएम महेंद्र सिंह तंवर को गुल्लक सौंप दिया। डीएम कार्यालय ने गुल्लक की बचत नेपाल राहत कोष तक पहुंचाने की पहल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें