फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्घटना में घायल बालक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 01 Aug 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के पगार मुरली छपरा गांव निवासी छह वर्षीय बालक को 24 जुलाई की शाम छह बजे नेबुआ नौरंगिया से कप्तानगंज मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इससे बालक गंभीर रुप से घायल था और उसका इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। मृतक के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पगार मुरली छपरा गांव निवासी पारस ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 24 जुलाई की शाम छह बजे के करीब उनका नाती कान्हा उम्र छह वर्ष घर के बाहर निकला और सड़क पर पहुंचा था कि नेबुआ नौरंगिया की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गोरखपुर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पारस की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें