फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर दौड़ लगा रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी

Thu, 01 Aug 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। कप्तानगंज मार्ग पर परोरहा गांव के डम्मर छपरा टोला के युवक रोज की तरह बुधवार को भोर में सड़क पर दौड़ लगा रहे थे। उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सिर में चोट लगने से हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा गांव के डम्मर छपरा टोला निवासी प्रकाश का 16 वर्षीय बेटा शिवम कक्षा 11 का छात्र था। रोज की तरह गांव के युवकों के साथ वह सड़क पर दौड़ने जाता था। भोर में करीब 4 बजे दौड़ लगा रहा था। उधर से गांव के ही एक बाइक पर सवार तीन युवक गुजर रहे थे, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और दौड़ लगा रहे शिवम को टक्कर मारने के बाद बाइक पलट गई। घायलों को लोगों ने रामकोला सीएचसी पर पहुंचाया। हालत नाजुक बताकर डॉक्टर ने चारों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया,जहां शिवम की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 20 वर्षीय शिवेंद्र, 19 वर्षीय राहुल कुशवाहा, 19 वर्षीय मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल तीनों युवक का इलाज गोरखपुर कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें