कुशीनगर जिले के नेबुअा नौरंगिया ब्लॉक के सिंगहा गांव निवासी डेढ़ वर्षीय शिवराज की इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से रविवार की रात गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को गांव में जाकर रोकथाम के उपाय करने की तैयारी कर रही है।
सिंगहा गांव निवासी सुमंत कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को अचानक डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवराज को तेज बुखार हो गया। परिवार को लोग उसे आनन-फानन में गोरखपुर ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज शुरू किया गया। इस बीच रविवार की रात इलाज के दौरान शिवराज की मौत हो गई।
इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के प्रभारी चिकित्साधिकारी विमलेंदु भूषण ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को गांव जाएगी। टीम में शामिल लोग गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित करेंगे।