फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से बच्चे की मौत

Mon, 18 Apr 2016 11:51 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
अस्पताल
विज्ञापन
कुशीनगर ज‌िले के नेबुअा नौरंगिया ब्लॉक के सिंगहा गांव निवासी डेढ़ वर्षीय शिवराज की इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से रविवार की रात गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को गांव में जाकर रोकथाम के उपाय करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


सिंगहा गांव निवासी सुमंत कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को अचानक डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवराज को तेज बुखार हो गया। परिवार को लोग उसे आनन-फानन में  गोरखपुर ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज शुरू किया गया। इस बीच रविवार की रात इलाज के दौरान शिवराज की मौत हो गई।

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के प्रभारी चिकित्साधिकारी विमलेंदु भूषण ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को गांव जाएगी। टीम में शामिल लोग गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें