फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, केस

Tue, 14 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय क्षेत्र के अज्ञात अराजक तत्वों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समर्थक नाम से फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड की है।
विज्ञापन

इसको लेकर पुलिस ने कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कप्तानगंज के मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज धनवीर सिंह को पत्र देकर अवगत कराया कि कप्तानगंज क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने योगी समर्थक नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है।
इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें