संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। नगर पंचायत के जूनियर हाईस्कूल के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक विनय कुमार गोंड ने 125 जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
इसके बाद कहा कि आधुनिक समय में बढ़ती महंगाई और महंगे दान-दहेज की वजह से गरीब परिवार के लिए शादी-विवाह करना बड़ी मुश्किल और कठिन होता जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। रामकोला जूनियर हाईस्कूल के परिसर में जिला समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम पूरे भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गोड़, विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुल बदन कुशवाहा, रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण रहे। इस कार्यक्रम में 125 जोड़ों की शादी हुई। इसमें से 115 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। वहीं 10 जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। सभी जोड़ों को सरकार से मिलने वाली धनराशि का चेक व अन्य सामान भी दिया गया। साथ में एक-एक पौधा भी दिया गया। ा